UP में ‘बेशर्म’ सरकार,’निकम्मा’ सिस्टम! घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से रेप, कानून का बंटाधार, मुखिया सुरक्षा के झूठे दावे गढ़ने में मस्त?

लखनऊ. हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 6 साल की बच्ची को युवक ने हवस का शिकार बनाया. इस दौरान जब बच्ची चीखने लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और फिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि पूरा मामला जानकीपुरम का है. जहां एक बच्ची अपने घर के पोर्च में दोपहर के वक्त अकेले खेल रही थी. इसी दौरान गड़रियन पुरवा निवासी दीपक शर्मा मौके से गुजर रहा था तभी उसकी नजर बच्ची पर पड़ी. बच्ची को अकेला देख बाउंड्रीवॉल फांदकर घर के अंदर घुस गया और फिर बच्ची को ले जाकर रेप किया.

वहीं जब बच्ची दर्द से चीखी तो आवाज सुनकर बच्ची की मां घर से बाहर निकली. इस दौरान दरिंदे को बच्ची के साथ हैवानियत करते देखा. ऐसे में महिला ने तत्काल आसपास के लोगों को आवाज लगाकर बुलाया. लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दरिंदे को धरदबोचा और जमकर पिटाई की. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को बच्ची की मां की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

उत्तर प्रदेश में सर्वोदय विद्यालयों का बढ़ा क्रेज, बच्चों और अभिभावकों की बनी पहली पसंद

लखनऊ. योगी सरकार में सरकारी स्कूलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है और इसका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *