Breaking News

जिला अस्पताल गरियाबंद में बड़ा कमाल : 12 सेंटीमीटर अंडाशय सिस्ट के साथ जटिल प्रसव का सफल ऑपरेशन, माता-शिशु दोनों सुरक्षित

गरियाबंद : जिला अस्पताल गरियाबंद में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल बंजारे, निश्चेतना रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र पात्रे तथा ऑपरेशन टीम के संयुक्त प्रयास से दो जटिल गर्भवती माताओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। इन दोनों मामलों में माता और शिशु पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहले मामले में एक गर्भवती महिला, जिसका यह तीसरा गर्भ था, का ऑपरेशन किया गया।

महिला की पहली डिलीवरी शल्यक्रिया (ऑपरेशन) से तथा दूसरी सामान्य प्रसव से हुई थी। तीसरे प्रसव के दौरान पुनः शल्यक्रिया द्वारा प्रसव कराया गया। जांच के दौरान महिला के बाएं अंडाशय में लगभग 12×10×8 सेंटीमीटर का बड़ा सिस्ट (गांठ) पाया गया। चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर सिस्ट को निकाल दिया और माता-शिशु दोनों को सुरक्षित रखा। दूसरे मामले में एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा आड़ा स्थिति में था, जो एक दुर्लभ और अत्यधिक जटिल स्थिति मानी जाती है। डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया और माता व शिशु दोनों को सुरक्षित रखा।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. यशवंत कुमार धु्रव ने बताया कि दोनों गर्भवती महिलाएं अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, निश्चेतना रोग विशेषज्ञ एवं अन्य सर्जरी विशेषज्ञों की सहायता से जटिल से जटिल ऑपरेशन भी निःशुल्क किए जा रहे हैं। इस पूरे ऑपरेशन में डॉ. हरीश कुमार चौहान का विशेष योगदान रहा। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग स्टाफ मनीषा ध्रुव, रजनी जैकब, वामिता कंवर, रेनुका साहू, युगल साहू, पूजा राहूलकर, कामती साहू और ज्योति का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Check Also

Action Taken Against DJs and Laser Lights: बिलासपुर में डीजे और लेजर लाइट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही: 10 लोगों पर गिरी गाज

​बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डीजे और धुमाल संचालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *