MP News: ग्वालियर में तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

MP News: ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो ने ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में 8 लोगों की माैत
हादसा इतना भयावह था कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया. ऑटो में सवार यात्रियों को संभलने के लिए थोड़ा भी समय नहीं मिला. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इलाज के दौरान एक और व्‍यक्ति ने दम तोड़ दिया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे में इंद्रजीत शाक्य, लीला शाक्य, शुभम शाक्य, प्रति कश्‍यप और शगुन की मौत हो गई. इस हादसे में मृतक शुभम की बहन प्रीत, प्रियांश, आरव और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्‍कॉर्पियो ने पहले ई-रिक्शा को मारी थी टक्कर
स्‍थानीय लाेगों ने अनुसार, स्‍कॉर्पियो ने बस स्‍टैंड पर एक ई‍-रिक्शा को भी टक्‍कर मारी थी. जिसके बाद कार के पीछे पुलिस लगी हुई थी. पुलिस से भागते समय ही स्‍कॉपियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी.

Check Also

आरक्षण विरोधी यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ SC-ST एक्ट में मुकदमा दर्ज

लखनऊ/दिल्ली. आरक्षण के खिलाफ आंदोलन चला रहे यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली के नार्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *