Breaking News

निकाह के दौरान मदरसे में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

वाराणसी। जिले में निकाह के दौरान मदरसे में बड़ा हादसा हो गया। जहां 4 मंजिला मदरसा के लिफ्ट का वायर अचानक टूट गया। जिससे लिफ्ट गिर गई और एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई और खुशियों के बीच मातम पसर गया।

एक युवक की मौत
यह पूरा मामला जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय हवेली का है। जहां रेवड़ी तालाब स्थित तिलभांडेश्वर इलाके के एक 4 मंजिला जामिया हमीदिया रिजविया मदरसे में लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों तुरंत पुलिस को सूचना दी।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में आसिब आदिल की मौत हो गई। वहीं हसनैन रजा के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। छानबीन के दौरान लिफ्ट की स्प्रिंग टूटने की बात सामने आई है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, 17 गवाह, डिजिटल सबूत और 1500 पन्नों की चार्जशीट, क्या-क्या मिला?

TCS sexual harassment chargesheet: महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के BPO यूनिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *