Breaking News

खून से लथपथ मिली महिला की लाश : हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की लाश उसके ही घर पर खून से लथपथ मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव का है। मृतका की पहचान दया बाई पति चिमन साहू के रूप में हुई है, जो कि नेवारीकला गांव की रहने वाली थी। दया बाई की लाश आज उसके की घर के कमरे में खून से लथपथ मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Check Also

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षक पर अवैध धर्मांतरण का आरोप, VHP-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP से मांगी उच्चस्तरीय जांच

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *