Breaking News

छात्रा को अगवा कर जबरन मांग में भरा सिंदूर; फिर बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक 22 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया. इसके बाद शादी का ढोंग रचकर उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया. जानकारी के अनुसार, पीड़िता डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और पलामू के पनेरीबांध में रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसी के बगल के कमरे में पलामू जिले के रहने वाला 18 वर्षीय राहुल चौधरी भी रहता था.

झारखंड के गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय छात्रा के साथ पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचाया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गढ़वा में एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ पहले पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म किया गया. आरोप है कि एक दिन छात्रा को अकेला पाकर राहुल ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया. इस घटना से डरी-सहमी छात्रा अपने गांव लौट आई थी.

पीड़िता पलामू जिले में पढ़ाई कर रही थी और वहीं आरोपी युवक के संपर्क में आई थी. पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और चुप रहने को कहा. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ और आरोपी ने फिर से उसे निशाना बनाया.

पीड़िता के अनुसार, 4 अप्रैल को जब छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई आलोक चौधरी के साथ उसके गांव पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर पलामू के विश्रामपुर क्षेत्र ले गया. वहां आरोपी की बहन पूजा देवी और बहनोई की मौजूदगी में छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी का ढोंग रचा गया. पीड़िता का गंभीर आरोप है कि वहां से वापस ले जाने के बहाने राहुल और उसके बहनोई आलोक ने उसे गांव के समीप तहले नदी के पुल के नीचे ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

इस मामले पर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में पीड़िता और आरोपी के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गहन जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पीड़िता को लेकर उसके गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध स्थिति में घेर लिया. ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक राहुल का बहनोई वहां से भागने में सफल रहा.

Check Also

उत्तर प्रदेश में सर्वोदय विद्यालयों का बढ़ा क्रेज, बच्चों और अभिभावकों की बनी पहली पसंद

लखनऊ. योगी सरकार में सरकारी स्कूलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है और इसका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *