Breaking News

‘परिवार को गालियां दी, मानसिक उत्पीड़न किया…’, नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल ने कोच के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Neeraj Chopra: देश के स्टार जैविलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने अपने कोच पर ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सुमित ने तो इसकी शिकायत भारतीय खेल प्राधिकरण (SIA) से भी की है. SIA के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले को संबंधित फेडरेशन के साथ उठाया जा रहा है. दोनों खिलाड़ियों ने जिस कोच पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्हें साल 2015 में द्रोणाचार्य अवार्ड मिला था. जानें खिलाड़ियों ने क्या आरोप लगाए?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में नीरज ने दावा किया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ कोच ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसके साथ ही कार्रवाई की मांग की है. अब देखना यह होगा कि आखिर कोच के खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है.

शिकायत लेटर में क्या लिखा?
नीरज चोपड़ा ने शिकायती लेटर में कहा, ‘मैं अपने साथी एथलीट्स के साथ खड़ा हूं और कड़े से कड़ा एक्शन लेने की मांग करता हूं. मैं बतौर एथलीट लिख रहा हूं, जिसने भारत को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट किया है और जो मानता है कि खेल में गरिमा, डिसिप्लिन और सम्मान को बनाए रखना जरूरी है. जो स्टेटमेंट कोच नवल सिंह द्वारा दिए गए हैं वो सिर्फ गलत ही नहीं बल्कि शर्मनाक हैं. मेरे, मेरे परिवार और साथी एथलीटों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. मैं ऐसे अपमानजनक कॉमेंट सुनकर हैरान और काफी दुखी हूं.’

पैरालंपिक एथलीट सुमित अंतिल ने कोच के खिलाफ चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है. मैं हमेशा से एक साफ-सुथरा एथलीट रहा हूं और किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहता. मैंने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन यह पहली बार नहीं है. अब यह मेरे धैर्य की सीमा से बाहर है. सुमित ने शिकायत के साथ ही कई ऑडियो और ईमेल भी दिए हैं.

Check Also

Gwalior News: कलेक्टर रुचिका चौहान का बड़ा एक्शन, एक साथ 19 पटवारी सस्पेंड! फार्मर रजिस्ट्री से CM हेल्पलाइन तक लापरवाही पर गिरी गाज

Gwalior Patwari Suspended: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *