CG News: बिलासपुर में नकली मसाले पर बड़ा एक्शन, लाखों रुपए का संदिग्ध एवरेस्ट मसाला जब्त

CG News: बिलासपुर में राजस्व विभाग की टीम ने नकली एवरेस्ट मसाले पर बड़ा एक्शन लिया है. व्यापार विहार की बालाजी मूवर्स एवं पैकर्स व्यापारिक संस्थान से लाखों रुपए का संदिग्ध मसाला पकड़ा गया है. इस शहर की दुकानों में खपाने की तैयारी थी. इससे पहले ही राजस्व विभाग में दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की है.

बिलासपुर में लाखों का नकली एवरेस्ट मसाला जब्त
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी मौके पर मौजूद रहे. व्यापार विहार के उस जगह को सील कर दिया गया है. जहां पर कथित नकली एवरेस्ट मसाला रखा गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि कार्रवाई के दौरान एवरेस्ट मसाले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि यह उनके संस्थान का मसाला नहीं है जिसके बाद ही जुर्म दर्ज करने की तैयारी की जा रही है जिन्होंने इसे तैयार किया है. फिलहाल राजस्व विभाग की टीम ने दुकान और संस्थान सील कर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही कर रही है.

ये है बड़ा सवाल
इस पूरी कार्रवाई में सबसे जो बड़ी बात है खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आखिर नकली मसाले की भनक क्यों नहीं लगी. जबकि मिलावट खोरी पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की है. दूसरी तरफ कार्यवाही से भी उन्हें फिलहाल दूर रखा गया है.

अब देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले में नकली एवरेस्ट मसाले का गलत धंधा करने वालों के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई होती है और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को क्या जिम्मेदारी और जवाब देही दी जाती है. बिलासपुर के एसडीएम और अतिरिक्त तहसीलदार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि नेट की एवरेस्ट मसाले का बड़ा खेप पकड़ा गया है.

Check Also

Raipur Blue Water: आखिरकार मिला 3 दिन पहले ब्लू वाटर में डूबे आदिल का शव, 77 घंटे बाद पानी की सतह पर खुद ऊपर आया

Raipur Blue Water Aadil: रायपुर: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *