Breaking News

विवाद पुराना, कांड नया: छोटी सी बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों को मारी गोली, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

रायबरेली. जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्लू का पुरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी हो गई, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी और एक अन्य व्यक्ति मारपीट में घायल हो गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, कल्लू का पुरवा गांव में रास्ते के एक पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. कहासुनी ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में रामचंद्र, प्रमोद और मनोज को गोली लगी, जबकि शिव प्रकाश मारपीट में घायल हुए. सभी घायल कल्लू का पुरवा गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं. घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सीएचसी लालगंज के चिकित्सक सत्यजीत ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *