Breaking News

कोलकाता में भारतीय नौसेना के लिए पहला नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल लॉन्च करेगा जीआरएसई

कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) 20 मई को भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए गए पहले नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (एनजीओपीवी) को लॉन्च करेगा। यह आधुनिक युद्धपोत देश की समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ वाइस एडमिरल संजय वत्सयान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि उनकी पत्नी सरिता वत्सयान युद्धपोत का शुभारंभ करेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस युद्धपोत में बड़ी मात्रा में स्वदेशी तकनीक और उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती मिलेगी। जीआरएसई भारतीय नौसेना के लिए ऐसे कुल चार अत्याधुनिक एनजीओपीवी तैयार कर रहा है।

नया एनजीओपीवी पुराने ऑफशोर पेट्रोल वेसल की तुलना में अधिक बड़ा, ताकतवर और लंबी दूरी तक संचालन करने में सक्षम होगा। इसकी लंबाई लगभग 113 मीटर, चौड़ाई 14.6 मीटर और वजन करीब 3,000 टन होगा। यह युद्धपोत 23 नॉट्स तक की रफ्तार हासिल कर सकेगा और 8,500 नॉटिकल माइल तक सफर करने में सक्षम होगा।

इन जहाजों में 24 अधिकारी और 100 से अधिक नौसैनिक तैनात रहेंगे। एनजीओपीवी का उपयोग समुद्री निगरानी, तटीय सुरक्षा, एंटी-पायरेसी अभियान, खोज एवं बचाव मिशन और मानवीय सहायता जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों में किया जाएगा।

इसके अलावा यह युद्धपोत समुद्री तस्करी रोकने, घुसपैठ विरोधी अभियान, आपदा राहत और विशेष अभियानों में भी अहम भूमिका निभाएगा। जरूरत पड़ने पर इसे अस्पताल और कम्युनिकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Check Also

योगी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को खाद्य विभाग

UP Ministers Portfolio: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आखिरकार नए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *