Breaking News

MP के पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत! पैरालिसिस-हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के लिए मिलेगी 14 लाख रुपये की मदद

MP News: मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर आयी है. अब ड्यूटी के दौरान घायल होने, कैंसर, किडनी-लीवर की घातक बीमारियां होने पर 14 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी. ‘पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ के तहत मदद की जाएगी. पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की अध्यक्षता में न्यासी मंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया.

गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया

  • नए बदलाव के तहत ना केवल सहायता राशि को बढ़ाया गया है, बल्कि गंभीर बीमारियों को भी शामिल किया गया.
  • इन बीमारियों में लीवर ट्रांसप्लांट, हार्ट अटैक, पैरालिसिस, कैंसर, किडनी से जुड़ी बीमारी, ओपन हार्ट सर्जरी समेत कई बीमारियां शामिल हैं.
  • अब गैर अनुबंधित निजी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा दी गई है.

इलाज के लिए कितने अस्पताल अनुबंधित किए गए?

  • मध्य प्रदेश में 55 और राज्य के बाहर 4 निजी अस्पतालों को योजना के तहत अनुबंधित किया गया है.
  • राशि का भुगतान पीएचपीएस निधि से किया जाएगा. इसके साथ ही तय किया गया है कि कोमा की स्थिति में सहायता दी जाएगी. सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा
  • फिलहाल 50 फीसदी अंतर राशि को बढ़ाकर शत-प्रतिशत करने का प्रस्ताव है.
  • इसकी अधिकतम सीमा 14 लाख रुपये तक होगी.
  • पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आश्रित सदस्य भी इसका लाभ उठा सकेंगे.
  • बैठक में एक और अहम निर्णय लिया गया, जिसमें तय किया गया है कि अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों के आश्रित भाई-बहनों को लाभ दिया जाए. इसके लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा.
  • इस योजना से अधिक से अधिक निजी और सरकारी अस्पतालों को जोड़ने की पहल की गई है.

Check Also

हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप: स्टाइपेंड बढ़ाने की जिद पर अड़े MBBS इंटर्न्स, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध हमीदिया अस्पताल सहित मध्य प्रदेश भर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *