‘दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा…’, तमिलनाडु में NEET छात्रा का सुसाइड, अब तक 14 बच्‍चों ने दी जान

Student Feared NEET UG Re-Exam: नीट का री-एग्‍जाम अब जानलेवा साब‍ित होता जा रहा है. बड़ी संख्‍या में बच्‍चे दोबारा एग्‍जाम देने से डर रहे हैं. यही वजह है कि वह आत्‍महत्‍या जैसे कदम उठा रहे हैं. देशभर में अब तक नीट के 14 छात्रों की जान जा चुकी है. ज्‍यादातर मामले सुसाइड के ही हैं. पिछले 48 घंटों की बात की जाए तो 3 बच्‍चों ने सुसाइड किया है. सबका एक ही डर है कि वे दोबारा पेपर नहीं देना चाहते हैं.

तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली. उसने मौत से पहले अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज सेंड किया था, जिसमें उसने आत्‍महत्‍या करने के पीछे की वजह बताई थी. परिवार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. घटना के बाद CPM के जिला समिति सदस्यों ने ESI अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया.

आख‍िरी मैसेज में क्‍या लिखा?
अनुकीर्तना ने मैसेज में लिखा कि मैंने NEET परीक्षा दी थी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा कैंसिल हो गई. अब दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है. मेरे पापा ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है, मैं अब उनका सामना कैसे करूंगी, नहीं जानती. अनुकीर्तना कोयंबटूर की रहने वाली थी.

छात्रा का मैसेज पढ़ने के बाद परिजन उसके घर पहुंचे थे. हालांकि उस समय कमरे का दरवाजा बंद था. तुरंत दरवाजे को तोड़ा गया जहां पर वह बेहोश मिली. उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अब तक 14 बच्‍चे कर चुके सुसाइड
नीट एग्‍जाम के लीक होने की खबर जैसे ही सामने आई थी. वैसे ही बच्‍चों सुसाइड के मामले सामने आने लगे थे. अब तक 14 बच्‍चे सुसाइड कर चुके हैं. जबकि पेपर 21 जून को होने वाला है. सरकार का कहना है कि इस मामले में हमने कार्रवाई भी की है. अब तक 15 लोगों केा गिरफ्तार किया जा चुका है.

Check Also

मां अस्पताल में भर्ती, 6 साल का बेटा खेलते-खेलते हुआ लापता, तलाश में भोपाल के 9 थानों की पुलिस जुटी

Bhopal News: भोपाल के बाजपेयी नगर की एक बिल्डिंग से 6 साल का बच्चा अंश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *