Breaking News

6 महीने में 2,004 बार प्रेमी से फोन पर बात, बहन के शक ने पहुंचाया सिया-चेतन को जेल, केतन हत्याकांड के ऐसे पकड़े गए आरोपी

Sister Exposes Murder Plot: महाराष्ट्र में एक युवती ने अपने होने वाले पति को इतनी चालाकी से मौत के घाट उतार दी, ताकि किसी को भी शक न हो, लेकिन कहते हैं न कि अपराध करने वालों की प्लानिंग और चालाकियां कितनी भी परफेक्ट क्यों न हों, उनकी एक चूक जेल की सलाखों तक पहुंचा ही देती है. केतन हत्याकांड का मामला काफी सुर्खियों में रहा, लोग इसे आकस्मिक मौत मान रहे थे, लेकिन जब खुलासा हुआ तो सब हैरान रह गए. जानें कैसे हुआ खुलासा.

पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन चौधरी दोनों पहले से ही एक-दूसरे के संपर्क में थे. दोनों एक-दूसरे के फोन पर काफी बातचीत भी करते थे. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से जून तक में 2,004 बार फोन कॉल्स पर बात हुई है. जब पुलिस ने सिया और चेतन के बीच हुई ज्यादा बातचीत पर जांच करना शुरू कर दिया. पुलिस ने यह भी बताया कि केतन के अंतिम संस्कार के चार दिनों बाद सिया गोयल उसके घर पहुंची थी. इस दौरान जब पीड़िता की बहन ने सिया से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद से पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया.

सोची-समझी साजिश के तहत की हत्या
जब पुलिस ने इस मामले में सघनता के साथ जांच की तो पता चला कि जिस दिन केतन की हत्या हुई. उस दिन सिया के प्रेमी का सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजकर 40 मिनट तक इंटरनेट बंद रहा. इससे पुलिस को शक हुआ कि प्लानिंग के तहत हत्या की गई होगी. पुलिस की जांच में भी यही पता चला कि चेतन ने अपने लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए एक सोची-समझी साजिश के तहत खुद का फोन अपनी दुकान में छोड़ दिया और कर्मचारी का फोन लेकर लोहागढ़ चला गया. ताकि किसी को शक न हो.

प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
चेतन चौधरी ने हत्या करने वाले दिन किसी के फोन भी नहीं उठाए. इसी शक के आधार पर पुलिस ने चेतन के साथ कड़ाई से पूछताछ की तो इस घटना का खुलासा हो गया. बता दें, 18 जून 2026 को केतन अग्रवाल की करीब 350 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई. पहले तो इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सिया-केतन के साथ शादी करना चाहती थी. इसलिए दोनों ने केतन को धक्का मारकर खाई में गिरा दिया.

Check Also

‘साल में 14 लाख कमाने वाली महिला मेंटिनेंस की हकदार नहीं’, हाई कोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने भोपाल की रहने वाली एक महिला की ओर से पति से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *