Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR की तैयारी, 6 लोगों पर लटक सकती है तलवार, ट्रस्ट में भी बदलाव के आसार

अयोध्या. राम मंदिर में चढ़ावा गबन की एसआईटी की ओर से की गई जांच के बाद अब एफआईआर की तलवार कुछ लोगों पर लटक सकती है. मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी हो रही है. हालांकि नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया जा सकता है. ट्रस्ट के नए सीईओ के रूप में एक रिटायर्ड अधिकारी की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है.

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के पत्र पर राम मंदिर ट्रस्ट ने वित्तीय ब्योरा देने से इनकार कर दिया है. चंपत राय ने इसके लिए SIT जांच का हवाला दिया है. जिसकी आड़ में उन्होंने पीएमओ तक से जानकारी साझा करना उचित नहीं समझा. इतना ही नहीं उन्होंने पीएमओ से जिला प्रशासन को संदर्भित पत्र पर भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वित्तीय जानकारी देने से इनकार कर दिया है.

बताया जा रहा है कि स्थानीय भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने PMO को पत्र लिखकर ट्रस्ट की शुरुआत से अब तक के आय-व्यय, दान, बैंक खातों, जमीन के लेन-देन और संपत्ति का पूरा ब्योरा सार्वजनिक कराने की मांग की थी. जिसके बाद PMO ने पत्र जिला प्रशासन को संदर्भित किया. जिला प्रशासन ने ट्रस्ट से वित्तीय जानकारी मांगी, लेकिन ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने SIT जांच का हवाला देते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया है.

Check Also

Work From Mountain Trend: पहाड़ों की शांत वादियों में शिफ्ट हो रही कॉर्पोरेट वर्क संस्कृति, ‘वर्क फ्रॉम माउंटेन’ बना युवाओं की पहली पसंद

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पर्यटन का पूरा परिदृश्य बहुत तेजी से बदल रहा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *