Breaking News

MP के 86 डॉक्टर्स की डिग्री ‘बंधक’, MD-MS के पास भी रोजगार नहीं, लोन चुकाने में हो रही दिक्कत, जानें क्या है मामला

MP News: मध्य प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. राज्य के 86 डॉक्टर्स की डिग्री ‘बंधक’ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां प्रदेश के डॉक्टर्स के आधे से ज्यादा पद खाली हैं, वहीं डिग्रियां सरकार के पास बंधक होने से डॉक्टर्स को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. किसी को लोन चुकाने में दिक्कत आ रही है तो किसी की शादी अटक गई है.

डॉक्टर ने सुनाई आपबीती
सेना में काम करने के बाद भोपाल लौटे मेजर डॉ. यश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें SSC के जरिए मिलिट्री में कमीशन मिली थी. पारिवारिक कारणों की वजह से उन्हें लौटना पड़ा. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. यश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में जनरल सर्जरी में MS किया. दाखिले के वक्त उनसे ग्रामीण क्षेत्र में सेवा के लिए बॉन्ड साइन करवाया गया था. उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली.

उन्होंने आगे बताया कि उनकी 10वीं, 12वीं और MBBS की डिग्री भी राज्य सरकार के पास बंधक है, जिस वजह से वे मध्य प्रदेश या किसी दूसरे प्रदेश में नौकरी नहीं कर पा रहे हैं. इसके लिए चिकित्सा संचालनालय से NOC की जरूरत होती है.

‘लोन नहीं चुका पा रहे’
डॉक्टर यश ने बताया कि उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए लोन लिया था. अब उसकी EMI भी नहीं दे पा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके कई साथियों की शादी भी अटक गई है. हम जहां भी नौकरी के लिए जाते हैं, वहां ओरिजिनल सर्टिफिकेट मांगे जाते हैं.

सरकार का अब तक जवाब नहीं
चिकित्सा शिक्षा विभाग का कहना है कि ये मामला स्वास्थ्य विभाग का है. इस विषय पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. डिग्री की मांग कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि हाई कोर्ट ने भी आदेश दिया है कि तीन महीने तक बॉन्ड पोस्टिंग नहीं दी जाती है तो ये खुद ही समाप्त हो जाएगा.

Check Also

Bihar EOU Raid: इंजीनियर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा, एक घर से ₹50 लाख कैश मिलने की सूचना; ₹83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *