Mumbai Police Impersonation Fraud: सूरजपुर साइबर ठगी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चलाते हैं, लेकिन साइबर अपराधी हर दिन नए हथकंडों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला सूरजपुर के कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां घर-घर जाकर काम करने वाली एक गरीब महिला को ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर मारपीट करने का वीडियो भेजकर इतना डराया कि उसने अपने पति को छुड़ाने के नाम पर 35 हजार रुपये गंवा दिए.
गरीब महिला को बनाया निशाना
कोतवाली क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला निवासी सोनी सिंह घरों में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं. उनके पति दूसरे शहर में ड्राइवर का काम करते हैं. चार दिन पहले सोनी के व्हाट्सएप पर एक कॉल आया था है. दूसरी तरफ मौजूद शख्स खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताता है और कहता है कि उसके पति को सोना-चांदी से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.
पति की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरु हुआ. उसको जेल से बचाने के नाम पर पहले 7 हजार रुपये मांगे जाते हैं. महिला बिना देर किए रकम ट्रांसफर कर देती है, लेकिन ठग यहीं नहीं रुकते. कुछ देर बाद फिर कॉल आता है और 26 हजार और मांग करते है वह बोलती है. पैसा नहीं फिर कुछ घण्टों के बाद इस महिला के वाट्सप पे एक वीडियो आता है. जिसमें ऐसा लग रहा है, उसका पति है जिसको कई लोग पकड़े है और उसे बहुत बेहरमी से पट्टा से पिता जा रहा है. वह डर जाती है और अपने पति को बचाने के लिए यह रकम भी भेज देती है.
महिला ने पुलिस में की शिकायत
इसके बाद ठग महिला के वाट्सप कलिंग से बात कराते है और उधर से उसका पति बोलता है मुझे बचा लो जैसा बोल रहे है कर दो उधर से बोल रहे है सुरक्षित छुड़ाना है तो 55 हजार रुपये और भेजने होंगे। इतना ही नहीं, शुक्रवार को फिर कॉल कर कहा गया कि पति को मुंबई से लखनऊ ले जाया जा रहा है, लेकिन 20 हजार रुपये और भेज दिए जाएं तो रास्ते में ही छोड़ दिया जाएगा. लगातार धमकियों और पैसों की मांग के बीच जब महिला को ठगी का शक हुआ तो उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.
पीड़ित महिला सीधे सूरजपुर कोतवाली पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. महिला ने पुलिस से अपने पति का पता लागने और ठगी करने वाले गिरोह की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और उसके साथ हुई साइबर ठगी की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter