केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे, बोले- जिन हाथों में कभी थमाई गई बंदूक, आज उनमें किताबें देकर संवारा जा रहा भविष्य

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. राजधानी रायपुर में उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे बच्चों और युवाओं से मुलाकात की. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिन मासूम बच्चों के हाथों में नक्सलियों ने कभी बंदूकें थमाई थी, आज उन्हीं हाथों में आज किताबें देकर भविष्य संवारा जा रहा है.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थी, आज उनके हाथों में किताबें देकर उनका भविष्य सँवारा जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार की ‘लियोर ओयना’ योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को रायपुर लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़, उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है. आज इस योजना के तहत नवा रायपुर आए बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखंड के युवाओं से भेंट कर मन आनंदित है. ’’

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आज छ्त्तीसगढ़ प्रवास का दूसरा दिन है. आज उन्हें नारायणपुर जाना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया है. अब वे रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडर्स से रायपुर में ही मुलाकात करेंगे.

Check Also

प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

जांजगीर-चांपा : चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में एक दर्दनाक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *