सड़क बना तालाब: गड्ढे में सड़क या तालाब?’ बिल्हा में ग्रामीणों ने मछली पकड़कर किया अनोखा प्रदर्शन….

बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत (सड़क बना तालाब) आने वाले झाल-नगपुरा मार्ग की जर्जर और बदहाल स्थिति ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। सड़क की दुर्दशा से परेशान होकर आज सेंवार गांव के ग्रामीण और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन की सबसे खास बात इनका अनोखा अंदाज रही; विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में जमा पानी में मछली पकड़कर प्रशासन को आईना दिखाने का प्रयास किया।

कांग्रेस और ग्रामीणों ने जड़ दिया प्रशासन पर सवाल (सड़क बना तालाब)
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीते लंबे समय से इस मुख्य मार्ग की मरम्मत के लिए लगातार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गड्ढे नहीं, बल्कि जानलेवा ‘तालाब’ बन गए हैं, जिसमें आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

धूल और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों से लेकर वृद्धों तक का निकलना मुहाल हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का डामरीकरण और निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। फिलहाल, इस प्रदर्शन ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और सड़क निर्माण की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है.

Check Also

पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *