वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाशः 7 आरोपियों से चोरी के 16 वाहन जब्त, बढ़ सकती है वाहनों की संख्या

जबलपुर। पनागर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए 7 वाहन चोर गिरोह के पास से चराए कुल 16 वाहन जब्त किए है। जप्त वाहनों की कीमत 12 लाख आंकी गई है। दरअसल पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि पनागर इलाके से वाहन चोरी हो रही और कुछ वाहन की लूट हुई है।

पिछले दिनों पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोई मोहम्मद आबिद नाम का व्यक्ति चोरी की गाड़ी चला रहा है, जिसकी धरपड़क कर पुलिस ने जब पूछताछ की तो एक के बाद एक कड़ियां जुड़ती चली गई और इस तरह से पुलिस ने अलग-अलग एरिया से चुराई और लूटी 16 दो पहिया वाहन जब्त किए है। पकड़े गए 7 आरोपियों में से एक नाबालिक भी शामिल है। बता दें कि आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। एएसपी आनंद क्लादगी का कहना है कि चोरी के अभी और भी खुलासे हो सकते हैं, वहीं लूट और चोरी के वाहनों की संख्या भी बढ़ सकती है।

Check Also

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर FBI का सबसे बड़ा एक्शन, टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में नाम; 10 लाख डॉलर का इनाम

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर अमेरिका और कनाडा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *