Breaking News

बड़ी वारदात से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद : बड़ी वारदात की आशंका के बीच महासमुंद पुलिस ने हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलसापाली बेरियर पर नाकाबंदी के दौरान बसना पुलिस ने बिना नंबर की मारुति सुजुकी विक्टोरिस कार को रोककर तलाशी ली। आरोपियों के पास से .315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 लाख 25 हजार रुपये नगद और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा के बलांगीर में गांजा खरीदने पहुंचे थे, लेकिन सप्लायर से संपर्क नहीं होने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तस्करी में इस्तेमाल करीब 15 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई है।

पुलिस ने हथियार, नकदी, मोबाइल और वाहन समेत करीब 19 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

Check Also

Bilaspur ACB Action: लीज नवीनीकरण के नाम पर ₹10 हजार की रिश्वत लेते निगम का बाबू गिरफ्तार

बिलासपुर. नगर निगम में मकान की लीज नवीनीकरण के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *