4 सेकंड तक हवा में बेकाबू विमान, फुकेट-दिल्ली टर्बुलेंस वाली फ्लाइट की जांच में क्या निकला?

Flight Uncontrollable For Seconds: एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गया था. फुकेट से दिल्ली आ रही है फ्लाइट अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी, जिसमें कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोंटें आई थी. घटना के बाद से जांच की जा रही थी. जांच के दौरान तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब डीएफडीआर की रीडिंग ने शुरुआती जांच में बड़ा तकनीकी खुलासा किया है. जिसके अनुसार विमान का फ्लाइट कंट्रोल्स करीब 4 सेकंड तक काम नहीं किया था, जिसकी वजह से यह घटना हुई.

यह घटना 4 अगस्त 2026 की है. जहां उड़ान के दौरान फ्लाइट अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई. जिसमें क्रू मेंबर्स समेत 17 यात्रियों को भी चोट आई. इस दौरान फ्लाइट के अंदर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था. जिस दौरान यह घटना हुई. उस दौरान विमान में कुल 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि टर्बुलेंस के बाद भी विमान ने अपनी उड़ान को सामान्य तरीके से जारी रखी और दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया. इस घटना के बाद यात्रियों ने पायलट पर लापरवाही का आरोप लगाया था.

जांच में क्या निकला?
एयरबस की शुरुआती डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर यानी डीएफडीआर की रीडिंग के मुताबिक, फ्लाइट में A320 नियो के एलिवेटर्स और एलेरान्स पर एक साथ नियंत्रण खत्म हो गया था. जो एलिवेटर्स विमान की नाक को ऊपर-नीचे करने, और एलेरॉन्स दाएं-बाएं मोड़ने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान स्पॉयलर्स ने भी काम करना बंद कर दिया था. यानी एकसाथ विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आई थी.

4 सेकंड तक बेकाबू रही फ्लाइट
रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान करीब 4 सेकंड तक एलिवेटर्स और एलेरॉन्स बिना किसी पायलट कमांड के अपने आप ड्रिफ्ट कर रहे थे. ऑटोपायलट का भी इसी बीच कनेक्शन टूट गया. यही वजह रही कि विमान अचानक से करीब 300 फीट नीचे आ गया और यात्रियों को जोरदार झटका लगा. विमान में सवार कई यात्रियों को भी चोट आई थी. हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग दिल्ली में कराई गई थी.

Check Also

LPG Connection Blocked: MP में 35 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक! e-KYC नहीं कराया तो सिलेंडर बुकिंग भी अटकेगी

LPG Connection Blocked: मध्य प्रदेश के लगभग 35 लाख डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन को ब्लॉक कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *