Khan Sir Hospital: बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर के अस्पताल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पूरा मामला अस्पताल की फायर सेफ्टी से जुड़ा हुआ है. जहां निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थी. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर ठीक करने का आदेश दिया गया था. इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह का कोई सुधार नहीं किया है.ऐसे में अब प्रशासन अस्पताल को H-1 नोटिस देने की तैयारी कर रहा है.
बिहार फायर विभाग खान सर के अस्पताल को H-1 नोटिस देने की प्रक्रिया में है. यह कार्रवाई आगे की सख्ती से पहले अस्पताल प्रबंधन से जवाब लेने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो अस्पताल के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
फायर ऑडिट के दौरान अस्पताल में सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां सामने आई थीं. विभाग ने इन्हें दूर करने और जरूरी अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद कमियां बरकरार रहने पर अब कार्रवाई का अगला चरण शुरू किया जा रहा है.
क्या होता है H-1 नोटिस?
H-1 नोटिस के बाद अगर निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया जाता है, तो विभाग आगे नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है. जून में भी फायर विभाग ने खान सर के संस्थान और अस्पताल में कई अग्नि सुरक्षा खामियां मिली थीं. उस समय संस्थान की तरफ से सुधार के लिए समय मांग की मांग की गई थी.
सील हो सकता है खान सर का अस्पताल
एच-1 नोटिस जारी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन दो हफ्ते में कमियों को दूर नहीं कर पाया तो फायर विभाग अस्पताल को सील करने की कार्रवाई कर सकता है. मतलब आने वाले कुछ दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो खान सर का अस्पताल सील कर दिया जाएगा.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter