Breaking News

Parrot smuggling: बिलासपुर में तोता तस्करी का भंडाफोड़

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल क्षेत्र में (Parrot smuggling) वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर रायपुर से पहुंची विशेष टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों के कब्जे से अलेक्जेंड्राइन (Alexandrine) प्रजाति के दो संरक्षित तोते बरामद किए हैं। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत इस प्रजाति की खरीद-फरोख्त पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके शहर के बीचों-बीच इसकी तस्करी की जा रही थी।

स्थानीय वन अमले की सक्रियता पर उठे सवाल, (Parrot smuggling)
पकड़े गए आरोपियों को आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के लिए बिलासपुर वन मंडल के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग अब इस बात की तफ्तीश कर रहा है कि इन पक्षियों को कहाँ से लाया गया था और इस रैकेट के तार किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई ने स्थानीय वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि शहर में गश्ती टीम और उड़नदस्ता होने के बावजूद कार्रवाई के लिए राजधानी से टीम बुलानी पड़ी।

Check Also

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, 24 जुलाई को होगी पहली समिति बैठक

First Committee Meeting On July 24: छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *