Breaking News

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग! जिंदा जले 7 लोग, घायलों का इलाज जारी

Birbhum Fire: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पुलिस थाने के नजदीक स्थित एक होटल में अचानक आग भड़क उठी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. कुछ घायलों की हालत गंभीर है.

आग की यह पूरी घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है. आग की शुरुआत होटल के निचले हिस्से से हुई और देखते ही देखते पूरे में फैल गई. जिस समय होटल में आग लगी, उस समय वहां कई श्रद्धालु ठहरे हुए थे.

निचले हिस्से में आग लगने के कारण होटल में हर जगह धुआं फैल गया, जिसके कारण श्रद्धालुओं को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि बाद में लोगों को बाहर न‍िकाला जा सका.

आग में फंसे लोगों को न‍िकाला गया बाहर
आग की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके साथ ही होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

चीख-पुकार से मची अफरा तफरी
आग लगने के बाद होटल के अंदर और आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग मदद के लिए आवाज लगा रहे थे. हम चाहते हुए भी उनकी मदद नहीं कर पा रहे थे. क्योंकि आग लगातार बढ़ती जा रही थी. जब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, इसके बाद हम लोगों ने उनके साथ मिलकर लोगों को बाहर निकाला.

किस वजह से लगी आग?
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है. शुरुआती खबरों के अनुसार शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं.

Check Also

‘देश की व्यवस्था कोई एक पार्टी नहीं बदल सकती…’, बाबा रामदेव ने सरकार को क्‍या दी सलाह?

Yoga Guru Baba Ramdev: देश में पिछले कुछ दिनों के भीतर कई जगहों पर विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *