शेफाली जरीवाला की मौत से पहले घर में हुई थी पूजा? हिन्दुस्तानी भाऊ ने बताया घर का हाल

आज की सुबह बॉलीवुड के लिए एक दुखद खबर लेकर आई है. वैसे तो शेफाली जरीवाला को इंडस्ट्री में किसी भी नाम से जाना जाए, लेकिन 90’s किड्स के लिए शेफाली उनकी कांटा लगा गर्ल ही रहेंगी. लेकिन इंडस्ट्री से आज की सुबह खबर आई कि हमारी कांटा लगा गर्ल अब इस दुनिया से जा चुकी हैं. शेफाली को ना सिर्फ उनके फैंस याद कर रहे हैं, लेकिन इंडस्ट्री में भी मातम पसरा हुआ है. शेफाली की मौत के बाद से ही लगातार उनकी मौत की वजह पर सवाल उठ रहे हैं. अचानक से सामने आई उनकी मौत की खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी एनटरटेंमेंट इंडस्ट्री हैरान हैं.

शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शेफाली की मौत की वजह हार्ट अटैक है. हालांकि, अब सामने आया है कि देर रात 1 बजे पुलिस और फॉरिंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची. घर पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. इसी बीच लोगों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला भी जारी है. हिन्दुस्तानी भाऊ भी वहां पहुंचे और उन्होंने मीडिया से बात की.

हिन्दुस्तानी भाऊ को राखी बांधती थीं शेफाली
हिन्दुस्तानी भाऊ को शेफाली राखी बांधती थीं. वो उनको अपना भाई मानती थीं, और ऐसे में हिन्दुस्तानी भाऊ भी काफी गमगीन नजर आए. हिन्दुस्तानी भाऊ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कल शेफाली के घर सत्यनारायण भगवान की पूजा थी. रात में मुझे पता लगा कि उसकी मौत हो गई है. भाऊ शेफाली की मौत से काफी स्तब्ध हैं.

नंबर रह जाएगा कॉल कभी नहीं आएगा
भाऊ ने आगे कहा कि उसका हमेशा मुझे कॉल आता था लेकिन अब से मोबाइल में नंबर रह जाएगा कॉल कभी नहीं आएगा. भाऊ ने शेफाली के बारे में बात करते हुए कहा कि नाम के लिए ही वो लड़की थीं. शेफाली पूरा परिवार संभालती थीं. वो सेल्फ मोटिवेट रहती थीं.मुझे कभी नहीं लगा था कि वो बीमारी से उभर के आईं थीं. शेफाली को याद कर भाऊ की आंखें भर आईं.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *