Breaking News

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से गिरी, चार लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भीषण सड़क हादसा (Muzaffarnagar Road Accident) हो गया। जहां, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई । जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

20 फीट नीचे गिरी इनोवा कार
यह पूरा मामला जिले के छपार क्षेत्र रामपुर तिराहे का है। जहां, पानीपत खटीमा हाईवे पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रितो होकर 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर (Muzaffarnagar Road Accident) गई। हादसा इतना भयंकर था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की स्पीड करीब 100 KMPH की रही होगी।

एक की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायल का हाल जाना। उन्होंने घटना की जांच के लिए पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए है।

Check Also

पहले ही ओवर में मेडन और बन गया नया रिकॉर्ड! जसप्रीत बुमराह ने T20I में रचा इतिहास, नगारवा को छोड़ा पीछे

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *