Breaking News

तिहाड़ से बाहर आया स्वतंत्र भारद्वाज, मीडिया ने घेरा तो बिना जवाब दिए कार में बैठकर निकले

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज जेल से बाहर आ गया है. दिल्ली की पट‍ियाला हाउस कोर्ट से तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत मिलने के दो दिन बाद गुरुवार रात उनकी रिहाई हुई. हालांकि, जेल से बाहर निकलने के दौरान उसका सामना मीडिया से हुआ, लेकिन उसने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया. वह तेजी से कार में बैठकर वहां से निकल गया.

स्वतंत्र को तिहाड़ के गेट नंबर-3 से बाहर लाया गया. उसके बाहर आने की जानकारी मिलने के बाद मीडिया का जमावड़ा पहले से मौजूद था. जैसे ही वह बाहर निकला, सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद स्वतंत्र को तुरंत एक वाहन में बैठाकर वहां से रवाना कर दिया गया.

कब मिली थी स्वतंत्र भारद्वाज को जमानत
दरअसल, पटियाला हाउस कोर्ट ने 15 सितंबर को स्वतंत्र भारद्वाज को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी. यह राहत 50 हजार रुपये के जमानत बॉन्ड और इतनी ही राशि की जमानत पर दी गई है. अदालत ने अंतरिम जमानत के साथ कई शर्तें भी रखी हैं. इनमें मामले से जुड़े पीड़ित या गवाहों से संपर्क नहीं करना शामिल है. इसके अलावा केस से संबंधित किसी भी तरह की बात सोशल मीडिया पर नहीं करने की शर्त रखी गई है.

र‍िहाई से पहले आया था एक वीड‍ियो
स्वतंत्र की रिहाई से पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी चर्चा में आया था. वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए. कुछ लोगों ने इसे जमानत की शर्तों से जोड़ते हुए सवाल उठाए, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से वीडियो को पुराना बताया गया है.

किस मामले में स्‍वतंत्र हुआ था गिरफ्तार?
स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. फिलहाल अदालत की अंतरिम जमानत के बाद वह तीन सप्ताह के लिए जेल से बाहर है.

Check Also

iPhone 18 Pro की सेल शुरू होते ही Apple Store पर उमड़ा सैलाब! रात से कतार में ग्राहक, जानें कीमत और ऑफर्स

iPhone 18 sale: लवर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे इंतजार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *