IPL 2027 Auction: गोवा में सजेगा करोड़ों का बाजार! BCCI ने किया वेन्यू और तारीखों का ऐलान

BCCI Confirms Auction Venue & Date: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के प्लेयर ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बुधवार 23 सितंबर को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा करते हुए बताया कि इस बार खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर के महीने में गोवा में आयोजित की जाएगी. पिछले कुछ सालों से आईपीएल ऑक्शन का बाजार सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी जैसे विदेशी शहरों में सज चुका था, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने इसे भारत में वापस लाने का फैसला किया है.

कहां होगा IPL 2027 ऑक्शन?
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का आयोजन इस साल दिसंबर के महीने में गोवा में आयोजित किया जाएगा. ऐसे में इस बार गोवा के समंदर किनारे खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होते नजर आएगी. हालांकि ऑक्शन की डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आगामी मिनी ऑक्शन की तारीखे भी जल्दी सामने आ जाएंगी. बता दें, कुछ दिन पहले ही आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने बताया था कि इस बार आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन भारत में किया जाएगा.

अरुण धूमल ने दिया बयान
आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने भी हाल ही में पीटीआई से बात करते हुए आगामी सीजन के ऑक्शन के वेन्यू को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमने आईपीएल 2027 खिलाड़ियों की नीलामी के लिए गोवा तय कर दिया है. इसकी संबंधित तारीखें 15 से 16 दिसंबर हैं. आईपीएल के 20वें सीजन से पहले अब तक कई बड़े बदलाव हो चुके हैं. स्टीफन फ्लेमिंग सीएसके का हेड कोच पद छोड़कर अब इंग्लैंड टेस्ट के हेड कोच बन गए हैं. वहीं, जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच बन गए हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है.

भारत में क्यों हो रहा ऑक्शन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने विदेश में मिनी ऑक्शन का आयोजन कराने को लेकर चिंताएं जताई थी. नीलामी के लिए टीमों को अपनी पूरी डेलिगेशन को विदेश ले जाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. पिछले साल अबू धाबी में हुए ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजियों द्वारा इस समस्या का मुद्दा उठाया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने उनकी राय को ध्यान में रखते हुए इस बार खिलाड़ियों की नीलामी भारत में कराने का फैसला किया.

Check Also

UPI को ‘श्रद्धांजलि’, बाजारों में ब्लैकआउट! MDR चार्ज के विरोध में भोपाल-ग्वालियर के व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन

भोपाल। यूपीआई पेमेंट पर MDR लगाने को लेकर व्यापारियों ने विरोध किया। यूपीआई को व्यापारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *