Men’s Hockey Team Into Finals:एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. अब फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भारत का सामना मलेशिया से होगा. सेमीफाइनल में भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और अभिषेक ने गोल दागे.
भारत ने शुरुआत से ही दिखाया दम
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है. मैच में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा. मुकाबले के 5वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल दागा जिससे भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली. 13वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक और गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया.
दूसरे क्वार्टर में भारत ने बनाई रखी बढ़त
दूसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा गोल दाग कर 3-0 से बढ़त बना ली और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी. मैच के 24वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त को बनाए रखा. पाहले हाफ में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 3-1 से बढ़त बना ली थी. 30वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर पाकिस्तान की गेम में वापसी कराई.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter