Breaking News

पाकिस्तान निर्मित प्रतिबंधित ‘गोरी क्रीम’ की तलाश में बस्तर में छापेमारी, तीन दुकानों की जांच में नहीं मिला प्रतिबंधित उत्पाद

जगदलपुर। पाकिस्तान में बनाया हुआ प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग अलर्ट है। रायपुर में इस क्रीम की बिक्री को लेकर हुई कार्रवाई के बाद अब जगदलपुर में भी ड्रग विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार शाम तीन जनरल स्टोर्स और कॉस्मेटिक दुकानों में अचानक छापेमारी कर जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी दुकान में प्रतिबंधित क्रीम नहीं मिली। विभाग ने स्पष्ट किया है कि, इस क्रीम की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर के तीन दुकानों में पहुंची ड्रग विभाग की टीम
मिली जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से शहर के अलग-अलग जनरल स्टोर्स में पाकिस्तान निर्मित प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री होने की शिकायतें और सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद बुधवार शाम ड्रग विभाग की टीम ने गांधी मैदान स्थित सुभाष जनरल स्टोर, रमैया वार्ड के एक जनरल स्टोर और ठाकुर रोड स्थित एक फैंसी स्टोर में छापेमारी की कार्रवाई की। टीम ने दुकानों में उपलब्ध कॉस्मेटिक उत्पादों की सघन जांच की और प्रतिबंधित क्रीम की तलाश की। हालांकि, जांच के दौरान तीनों दुकानों में यह क्रीम नहीं मिली।

रायपुर की कार्रवाई के बाद जगदलपुर में बढ़ी सतर्कता
ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ जैन ने बताया कि, रायपुर में हुई कार्रवाई के बाद जगदलपुर का ड्रग विभाग भी पूरी तरह सतर्क है। प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से शहर के जनरल स्टोर्स और कॉस्मेटिक दुकानों में लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि, अब तक की जांच में शहर में कहीं भी इस क्रीम की बिक्री की पुष्टि नहीं हुई है। विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। यदि किसी दुकान में प्रतिबंधित क्रीम की बिक्री की शिकायत मिलती है या ऐसा मामला सामने आता है, तो संबंधित दुकान और उसके संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
शहर के तीन दुकानों में की गई छापेमारी के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सौरभ जैन, सैंपल असिस्टेंट नंदकिशोर हिरवानी तथा पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक हीरालाल बघेल और महिला आरक्षक शैल पाढ़ी मौजूद रहे। विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट है कि, प्रतिबंधित कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री को लेकर प्रशासन सतर्क है और ऐसे उत्पादों की रोकथाम के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।

Check Also

सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा, AISSEE 2027 के लिए आवेदन जारी, 31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

रायपुर: भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *