Breaking News

कोरबा के सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला वीडियो वायरल, 9वीं के छात्र-छात्राओं पर शराब, सिगरेट और गांजा सेवन के आरोप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो छात्राएं शराब के नशे में सिगरेट के कश लगाते और गाली-गलौज करते नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ छात्र गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने मामले की पुष्टि की है।

9वीं के छात्र-छात्राओं का नशा करते वीडियो वायरल
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोरबा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबीधतुरा का है। वायरल वीडियो में स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के कुछ छात्र-छात्राएं नशा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दो छात्राएं शराब के नशे में सिगरेट पिने के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ छात्र गांजा पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्कूल प्रबंधन समिति की बुलाई गई बैठक
इस मामले में स्कूल के प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में भी हलचल मच गई है। नाबालिग विद्यार्थियों के इस तरह नशे की गतिविधियों में शामिल होने का मामला सामने आने से शिक्षा और अभिभावक वर्ग में चिंता बढ़ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में वायरल वीडियो और विद्यार्थियों से जुड़े इस मामले पर चर्चा की जाएगी।

Check Also

सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा, AISSEE 2027 के लिए आवेदन जारी, 31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

रायपुर: भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *