Breaking News

Rajnandgaon Accident: बर्थडे मनाने निकले 5 दोस्तों की कार पुलिया से टकराई, 3 की मौत; 2 की हालत गंभीर

Rajnandgaon: राजनंदगांव जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले में बीती रात सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई. भिलाई से राजनांदगांव बर्थडे मनाने जा रहे 5 दोस्तों की कार नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब डेढ़ बजे सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा बस्ती के पास हुआ. भिलाई से 5 लड़के कार में सवार होकर राजनांदगांव के एक ढाबे में बर्थडे मनाने आ रहे थे. टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई.

पुलिस के मुताबिक दुर्ग निवासी अभिषेक सिंह इलेक्ट्रिकल एंड सिविल गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर था. रविवार को उसका जन्मदिन था. बर्थडे मनाने के लिए ही सभी दोस्त राजनांदगांव जा रहे थे. हादसे में ठेकेदार अभिषेक सिंह ठाकुर और तोषण तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि प्रशांत दास समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान प्रशांत दास की भी मौत हो गई.

दो अन्य घायलों का इलाज जारी
दो अन्य घायलों का इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.सोमनी पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नींद की झपकी हादसे की वजह लग रही है. घटना की सूचना मिलते ही सोमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Check Also

Raipur Missing Persons: 24 घंटे में 159 लोग लापता! 78 महिलाएं, 54 पुरुष और 17 बच्चे शामिल; पुलिस की जांच तेज

Raipur Missing Persons Police Probe: छत्तीसगढ़ की राजधानी में सब ठीक नहीं चल रहा है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *