Breaking News

चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, यात्राओं में मची खलबली

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में खड़ी इंडिगो के यात्रियों की सांस उस समय अटक गई जब प्लेन में बम होने की खबर सामने आई. जैसे ही यह खबर सामने आई यात्रियों को तुरंत उतारा गया. सभी यात्री बेहद डर गए थे. प्लेन में किसी ने टायलेट में एक पर्ची छोड़ी थी जिसमें प्लेन में बम होने की जानकारी लिखी हुई थी।

पर्ची को देखने के बाद जब यह खबर यात्राओं तक पहुंची तब सभी के होश उड़ गए। धमकी मिलने के बाद से ही फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया है जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर्स को तुरंत प्लेन से उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट की जांच की लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। प्लेन के क्रू मेंबर्स ने धमकी के बाद 227 पैसेंजर्स को उतारा गया। एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

टॉयलेट में मिली थी स्लिप
जानकारी सामने आई है कि प्लेन की टॉयलेट सीट में धमकी भरी स्लिप मिली थी। इसकी जानकारी पुलिस और जांच एजेंसी को दी गई है, जिसके बाद सभी पैसेंजर की जानकारी बाहर निकाली जा रही है।

Check Also

शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं: 15 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थी, आयुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल होने के बावजूद नौकरी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *