Breaking News

UP सरकार रचेगी नया इतिहास : एक ही दिन में लगाए जाएंगे 37 करोड़ पौधे, आजमगढ़ से CM योगी करेंगे शुरुआत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 9 जुलाई को इतिहास रचने वाली है। यूपी में एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 थीम’ पर पौधरोपण किया जाएगा। सीएम योगी अयोध्या,आजमगढ़ में अभियान की शुरुआत करेंगे।

गवर्नर आनंदीबेन पटेल बाराबंकी में करेंगी पौधरोपण
सीएम योगी के अलावा गवर्नर आनंदीबेन पटेल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी।जबकि प्रदेश डिप्टी CM केशव मौर्य मेरठ और ब्रजेश पाठक राजधानी लखनऊ में ही रहेंगे। सीएम योगी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 थीम’ पर अधिवक्ता, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और राजकीय कर्मचारी समेत समाज का हर तबका जुड़ेगा।

अभियान से समाज के हर तबके के लोग जुड़ेंगे

  • जनप्रतिनिधि – 60,182
  • विद्यार्थी- 3,40,00,000
  • किसान- 2,24,00,000
  • राजकीय कर्मचारी- 13,44,558
  • अधिवक्ता- 4,69,900
  • स्वयंसेवी संस्थाएं- 27,270
  • किसान उत्पादक संगठन- 15,000

सरकार ने आम जनता से की अपील
यूपी सरकार ने सभी से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा पौध लगाएं, तस्वीर साझा करें और पौधे का संरक्षण भी करें। सरकार द्वारा जारी https://upforest.gov.in और https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.aspx पर क्लिक करके या फिर क्यू आर कोड स्कैन करके पौधरोपण की तस्वीर अपलोड करें। यह सभी फोटो जनसहभागिता का साक्ष्य बनेगी।

Check Also

कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध? हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 1 वोटों से मिली जीत

Haryana Rajya Sabha Election: सोमवार, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *