रायसेन में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 28 घायल, 5 गंभीर भोपाल रेफर

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां धान लगाने जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 28 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर है, और 5 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को भोपाल रेफर किया गया है। यह हादसा देवनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा के पास गढ़ी चौकी पर हुआ।

पिकअप के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, और घायल मजदूर सड़क पर पड़े रहे। सूचना मिलते ही पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं, जिन्होंने घायलों को पहले देवनगर अस्पताल और फिर रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने घायलों से स्थिति की जानकारी ली।

पिकअप में सवार मीरा बाई ने बताया कि करीब 30 मजदूर सिरसोद में धान लगाने जा रहे थे। पिकअप में कुछ बच्चे भी सवार थे, जो इस हादसे में घायल हुए हैं। अचानक वाहन फिसलने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

बुलंदशहर में रफ्तार का कहर, कार और टैंकर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के…

बुलंदशहर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *