CG में सक्रिय हार्डकोर नक्सली दंपति का तेलंगाना में सरेंडर: 25 लाख का इनाम, पत्नी संग डाले हथियार, 22 साल तक बस्तर में एक्टिव रहे

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय हार्डकोर नक्सली दंपति ने तेलंगाना में सरेंडर किया है। ये DKSZCM और तेलंगाना स्टेट कमेटी के साथ ही DVCM कैडर के हैं। इनमें एक कैडर पर 25 लाख और दूसरे पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

कमेटी मेंबर लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना ने अपनी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। इन्होंने तेलंगाना के रामागुंडम में कमिश्नर के सामने आत्म समर्पण किया। ये पिछले करीब 22-23 सालों से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। इसलिए बारीकी से नक्सलियों की नब्ज जानते हैं। पूछताछ में पुलिस के सामने कई अहम खुलासे कर सकते हैं।

इन पदों पर थे दोनों
सरेंडर नक्सली लच्छन्ना को साल 2023 में DKSZCM पद की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले ये साल 2007 में उत्तर बस्तर DVC टेक्निकल डिपार्टमेंट का इंचार्ज था। इसकी पत्नी माओवादी अनितक्का साल तेलंगाना के सिरपुर दलम में काम कर चुकी है। साल 2002 में ACM के रूप में संगठन में पदोन्नति हुई थी। साल 2007 में अनितक्का को टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजा गया था। वर्तमान में ये उत्तर बस्तर के DVC में टेक्निकल डिपार्टमेंट में DVCM के पर में थी।

CG पुलिस भी हिस्ट्री खंगाल रही है
वहीं इन दोनों नक्सलियों के सरेंडर से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे अरसे तक काम किया है तो वहीं CG पुलिस इनकी हिस्ट्री भी खंगाल रही है। नक्सल ऑपरेशन पर पुलिस को कुछ बारीकी से जानकारियां मिल सकती हैं।

Check Also

CG High Court: नक्सल इलाके में तैनात जवानों के ‘आउट ऑफ़ टर्न’ प्रमोशन का मामला, हाई कोर्ट ने DGP को दिया दो महीने का समय

CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुए बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *