Breaking News

सड़क पर दौड़ी मौत: डंपर ने कार को मारी टक्कर, 2 वकील समेत 3 की मौत

Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार डंपर ने मारुती वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सड़क हादसे में 2 वकील समेत 3 की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत
घटना की सूचना मिलते ही सडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान वकील उपेंद्र शर्मा पुत्र माधव प्रसाद शर्मा, जालौन के छगुवां गांव निवासी सोनू अहिरवार पुत्र बसंत और गुरसराय निवासी (Jhansi Road Accident) वकील माधव शर्मा पुत्र सूरजराम के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू (Jhansi Road Accident) कर दी है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। यह हादसा जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के गढ़बई गांव के पास हुआ।

Check Also

Gwalior News: कलेक्टर रुचिका चौहान का बड़ा एक्शन, एक साथ 19 पटवारी सस्पेंड! फार्मर रजिस्ट्री से CM हेल्पलाइन तक लापरवाही पर गिरी गाज

Gwalior Patwari Suspended: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *