MP News: सागर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की, सुसाइड की वजह साफ नहीं, पुलिस जांच में जुटी

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. दो लोगों की मौत घर पर ही हो गई, वहीं दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मनोहर के भाई ने पुलिस को दी सूचना
सागर जिले के खुरई पुलिस थाना क्षेत्र के टीहर ग्राम में शुक्रवार यानी 25 जुलाई की देर रात एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक मनोहर लोधी (45 साल), मां फूलरानी (70 साल), बेटी शिवानी (18 साल) और अनिकेत (16 साल) गांव के खेत में बने एक मकान रह रहे थे. मनोहर की पत्नी कुछ दिनों पहले मायके गई थी. मनोहर के भाई ने शुक्रवार देर रात उल्टियां करने की आवाज सुनी तो वहीं घर की ऊपरी मंजिल से नीचे आया तो उसने देखा कि पूरा परिवार उल्टियां कर रहा है.

यह सारी जानकारी उसने फौरन पुलिस को दी और इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया जाए. मनोहर की मां और बेटे की मौत घर पर ही गई, जिन्हें डॉक्टर्स ने अस्पताल में मृत घोषित किया. वहीं मनोहर की बेटी ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया और मनोहर की मौत अस्पताल में हुई.

क्या है घटना की वजह?
अभी तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. मनोहर के भाई नंदराम ने बताया कि परिवार की आत्महत्या का क्या कारण है? अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Check Also

Motihari Crime News: 125 फरार अपराधियों पर 6.54 लाख का इनाम, 7 दिन में सरेंडर नहीं किया तो कुर्क होगी संपत्ति!

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *