कौन बनेगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष? जानें किसके नाम पर हो रही चर्चा

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ बड़ा होने है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. एक बार फिर रायपुर से दिल्ली तक PCC चीफ दीपक बैज को हटाए जाने की चर्चा तेज हो गई है.

PCC चीफ दीपक बैज को बदलने की तैयारी
दरअसल CWC की बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को बदलने की चर्चा शुरू हुई थी. सूत्रों के हवाले से बड़े नेताओं से दिल्ली में चर्चा हुई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है.

जानें किस नाम को लेकर हो रही चर्चा?
नए PCC चीफ की रेस में एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल के बेटे और पूर्व मंत्री उमेश पटेल को बनाने की बात कही जा रही है, तो दूसरी तरफ खुद TS बाबा है कई बार प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुके है.

उमेश पटेल कौन है?
खरसिया विधानसभा सीट से तीन बार विधायक हैं उमेश पटेल
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल के बेटे हैं.
उमेश पटेल OBC समाज से भी आते हैं.
सबसे बड़ी बात उमेश पटेल को लेकर कोई विवाद नहीं जुड़ा है.
विधानसभा चुनाव में उमेश पटेल के पक्ष में प्रचार करने आए थे राहुल गांधी
उमेश पटेल राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं.
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आये थे तब मंच पर राहुल गांधी ने उमेश पटेल की खूब तारीफ भी की थी. इसके पहले उमेश पटेल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की चर्चा खूब हो रही थी.

Check Also

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, सिंदूर भरकर घर लाया फिर शादी से मुकरा

रायगढ़ में युवक ने शादी का झांसा देकर 20 साल की युवती से शारीरिक संबंध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *