नक्सल नेटवर्क के अर्बन मॉड्यूल पर NIA की बड़ी कार्रवाई, दरभा का युवक हरियाणा से गिरफ्तार

जगदलपुर. बस्तर के दरभा क्षेत्र का रहने वाला युवक प्रियांशु कश्यप नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का हिस्सा था. एनआईए ने उसे हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है. प्रियांशु दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था, नक्सलियों की नॉर्थ रीजनल ब्यूरो (NRB) को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश में जुटा था.

NIA की रडार पर लंबे समय से था प्रियांशु
लंबे समय से एनआईए की रडार पर चल रहे प्रियांशु के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, टैबलेट, मेमोरी कार्ड और माओवादी दस्तावेज जब्त किए गए हैं. फिलहाल जांच एजेंसी उससे गहन पूछताछ कर रही है. यह कार्रवाई नक्सलियों के शहरी नेटवर्क की बड़ी कमजोरी उजागर करती है.

इस मामले में एनआईए ने हरियाणा और पंजाब के स्टेट ऑर्गनाइजिंग कमेटी इंचार्ज अजय सिंगल उर्फ अमन और सीपीआई (माओवादी) सदस्य विशाल सिंह को गिरफ्तार किया था, जिससे जांच अभी भी जारी है.

Check Also

corporator-among-two-dead-after-consuming-liquor-in-janjgir-champa-of-chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शराब पीने से एक पार्षद समेत दो लोगों की मौत, पार्टी करने के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों मौतें शराब में कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *