Hungary Scholarship: इस जगह छात्रों के लिए मुफ्त पढ़ाई! अलग से हर महीने मिलेंगे 22000 रुपये; जानिए क्या है प्रोसेस

Stipendium Hungaricum Scholarship: अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसी जगह है जो आपकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार है. यहां पढ़ने के लिए कोई फीस देने की जरूरत नहीं है और रहना-खाना भी एक तरह से आपके लिए मुफ्त ही रहेगा. सिर्फ इतना ही नहीं हर महीने पॉकेट मनी भी मिलेगी तो ये ऑफर आपके लिए कैसा रहेगा? इसे ख्याली पुलाव न समझें बल्कि ऐसा है. दरअसल, यूरोप का एक देश है जो विदेशी छात्रों को मुफ्त पढ़ाई के साथ हर महीने पैसे भी देता है. सरकार की स्कॉलरशिप के जरिए ऐसा मुमकिन है. आइए जानते हैं वो कौन सा देश है जहां भारतीय छात्रों को मुफ्त पढ़ाई और हर महीने 22000 रुपये मिल सकते हैं?

किस जगह छात्रों के लिए मुफ्त पढ़ाई?
यूरोप के हंगरी देश में सरकार की ओर से ऐसी सुविधा दी जाती है. स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप के जरिए दूसरे देश से आए छात्रों के लिए पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त है. ऐसे छात्र जिनका बजट खास नहीं है तो वो इस स्कॉलरशिप के जरिए अपनी शिक्षा पूरी कर सकते हैं. अगर आपके मन में भी कुछ ऐसे सवाल हैं जैसे- स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप किसे मिल सकती है? इसके लिए क्या नियम-शर्ते हैं? क्या भारतीयों के लिए ये स्कॉरशिप है? तो आइए स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप के बारे में जानते हैं.

क्या भारतीयों के लिए है स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप?
जी हां, स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप का फायदा भारत के नागरिक उठा सकते हैं. हालांकि, इसके तभी योग्य होंगे जब भारत का सेंडिंग पार्टनर यानी शिक्षा मंत्रालय या अन्य सरकारी संस्थान की ओर से नॉमिनेट किया जाएगा. हंगरी के सहयोगी देश वाले आवेदक स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप के लिए क्या हैं शर्ते?

  • आवेदक की कम से कम उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी जरूरी है.
  • किसी भी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं लेकिन उससे संबंधित एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जरूरी है.
  • मास्टर्स के लिए बैचलर्स डिग्री पूरी होनी जरूरी है.

स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप के क्या-क्या फायदे हैं?

  • स्कॉलरशिप के तहत पूरा कोर्स मुफ्त में कर सकते हैं. किसी तरह की कोई ट्यूशन फीस नहीं लगेगी.
  • रहने-खाने आदि के लिए छात्रों को स्टाइपेंड के रूप में हर महीने 22000 रुपये दी जाएंगे.
  • छात्र के लिए मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध है. ऐसे में हेल्थकेयर सर्विस का फायदा उठा सकते हैं.

स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप पाने के लिए कैसे करें आवेदन?

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आधिकारिक वेबसाइट- stipendiumhungaricum.hu पर जाएं.
  • स्कॉलरशिप का ऑनलाइन आवेदन लिंक शो होगा उस पर क्लिक करें.
  • स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप के लिंक के जरिए आप अप्लाई कर सकते हैं.
  • पासपोर्ट की फोटोकॉपी, मोटिवेशन लेटर, अकेडमिक ट्रांस्क्रिप्ट और लैंग्वेज टेस्ट स्कोर जैसे दस्तावेज देने होंगे.
  • ठीक ऐसे ही सेंडिंग पार्टनर के यहां भी अप्लाई करना होगा.
  • जानकारी के लिए बता दें कि स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप के जरिए 30 से अधिक संस्थानों में से कोई एक पढ़ाई के लिए चुन सकते हैं. आपको stipendiumhungaricum.hu पर स्टाइपेंडियम हंगरिकम स्कॉलरशिप से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी.

Check Also

खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली संविदा भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

149 Contractual Posts Announced: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जहां राज्य के स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *