अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसाः तहसीलदार के सिर पर गिरा लोहे का पाइप, जिला अस्पताल में भर्ती

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार के सिर पर लोहे का पाइप गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। लहूलुहान हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

दरअसल प्रशासन के अधिकारी और नगर निगम का अमला स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा था। सड़क से दुकानों के टीन शेड हटाते समय यह हादसा हुआ है।

तहसीलदार सीताराम वर्मा के सिर पर लोहे का पाइप गिर गया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल तहसीलदार का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। बताया जाता है कि स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र के बाहर सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी को हटवा कर बड़ोखर टंकी के पास अतिक्रमण दस्ता पहुंचा था।

Check Also

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर FBI का सबसे बड़ा एक्शन, टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में नाम; 10 लाख डॉलर का इनाम

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर अमेरिका और कनाडा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *