बस इतनी सी बात और… पति ने पेंचकस से की पत्नी की हत्या, गला और शरीर के अन्य हिस्सों पर किए कई वार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मामूली विवाद में गुस्साए पति ने पेंचकस से ताबड़तोड़ हमला करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पत्नी को उतारा मौत के घाट
यह पूरा मामला जिले के तरवां थाना क्षेत्र का है। जहां महुआरी मठिया गांव जहां सुनील यादव का अपनी पत्नी सुनीता यादव (35 वर्ष) का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मामला इतना बढ़ा कि सुनील ने पत्नी को पहले जमकर मारा फिर पेंचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दरिंदे ने तीनों मासूम बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Check Also

लखनऊ में कारोबारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश नेपाल तक पहुंचने का दावा

Live-in Partner Death Case: लखनऊ की श्रद्धा दुबे इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. सुर्खियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *