हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो फ्लाइट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो फ्लाइट को मानव बम (Human bomb) से उड़ाने की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में मानव बम होने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में भेज दिया है और विमान की जांच की। हालांकि किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1234 मंगलवार सुबह हैदराबाद से कुवैत के लिए उड़ान भरी थी। अधिकारियों के मुताबिक विमान के टेकऑफ के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल मिला था, जिसमें विमान को मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद तुरंत सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को सुरक्षित तरीके से उतारकर एयरपोर्ट के अलग-थलग इलाके में ले जाया गया है, जहां बम स्क्वायड और सुरक्षा टीमें पूरी जांच कर रही हैं। यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि धमकी की जांच जारी है। अभी तक किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है।

एयरलाइंस तरफ से नहीं आया कोई बयान
मामले में इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। न ही विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है। मंगलवार को जैसे ही इस फ्लाइट ने उड़ान भरी तो मानव बम की धमकी के बाद इसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले ही एयरपोर्ट सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इमरजेंसी में मदद करने वालों समेत सिक्योरिटी टीमें तैयार हैं और अधिकारी हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Check Also

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल से जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

Railways News: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *