सिद्धू को लेकर भूपेश का इशारा ! कहा – कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही बयानबाजी और अनुशासनहीनता को लेकर दिल्ली में काफी हंगामा हुआ। दिल्ली में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत बैठक की।

पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस में कोई भी व्यक्ति अनुशासन से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कोई नेता कितना भी बड़ा हो, चाहे वह किसी भी पद पर हो, पार्टी का अनुशासन सबसे ऊपर है। जिसने भी अनुशासनहीनता की, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।

नवजोत कौर सिद्धू का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करना अपने आप में एक बड़ा फैसला है। बघेल के इस कड़े रुख के बाद कांग्रेस के भीतर चल रहे विवादों में एक नई बहस छिड़ गई है।

दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर और कुछ नहीं कहना चाहता। मामला अब हाईकमान के पास है और फैसला हाईकमान ही लेगा। उन्होंने कहा कि मुझे राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है और मुझे उनके फैसले पर पूरा भरोसा है।

Check Also

भीख मांगते-मांगते उम्र बीत गई… पीछे छोड़ गई करोड़ों! महिला भिखारी की मौत के बाद घर से मिला 30 बोरी कैश

Money Found After Death: कर्नाटक से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *