CM नीतीश कुमार पर भड़कीं जायरा वसीम, महिला का हिजाब खींचने वाली हरकत पर की ‘बिना शर्त माफी’ की मांग

पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए CM नीतीश कुमार से माफी की मांग की है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर एक महिला को नियुक्ति पत्र देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने महिला का हिजाब खींच दिया. उनकी इस हरकत को लेकर जमकर बवाल मच रहा है. इस मामले पर जायरा वसीम ने कहा कि किसी महिला की मर्यादा को खिलौना नहीं समझा जाना चाहिए.

CM नीतीश कुमार पर भड़कीं जायरा वसीम
CM नीतीश कुमार के वायरल वीडियो पर जायरा वसीम भड़क गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है, जो चर्ताओं में आ गया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिना शर्त माफी मांगने की डिमांड की है.

उन्होंने लिखा- ‘एक महिला की गरिमा और मर्यादा खिलवाड़ करने की चीज नहीं है, खासकर सार्वजनिक मंच पर. एक मुस्लिम महिला होने के नाते, किसी दूसरी महिला के नकाब को इतनी लापरवाही से खींचे जाते देखना और उसके साथ उस बेपरवाह मुस्कान को देखना, बेहद गुस्सा दिलाने वाला था.’ उन्होंने आगे लिखा- सत्ता आपको ये परमिशन नहीं देती कि आप सीमा का उल्लंघन कर दें. नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए.’

जानें पूरा मामला
बिहार की राजधानी पटना में 15 दिसंबर को CM नीतीश कुमार 1000 आयुष डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर दे रहे थे. इस दौरान जब एक महिला हिजाब पहनकर नियुक्ति पत्र लेने पहुंची तो CM नीतीश कुमार ने पहले कहा कि ये क्या है? इसके बाद उन्होंने महिला का हिजाब खींच दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर बवाल मच गया है. लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

बता दें कि जायरा वसीम ने बॉलीवुड फिल्म दंगल से अपनी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्में की, लेकिन 30 जून 2019 को उन्होंने बॉलीवूड इंडस्ट्री से बाहर निकलने का ऐलान कर दिया. इसके बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह हिजाब में नजर आ रही थीं. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ने की सबसे बड़ी वजह अपनी धार्मिक मान्यताओं को बताया था.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *