कथावाचक पुंडरिक गोस्वामी को सलामी देने पर बवाल, बहराइच पुलिस ने रखा अपना पक्ष, जानिए क्या कहा

बहराइच. कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को सलामी देने का मामला सुर्खियों में है. इस पर सियासी संग्राम भी मचा. चंद्रशेखर राणव भी लगातार इस मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं इसे लेकर बहराइच पुलिस ने स्पष्टिकरण जारी किया है. जिसमें पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवसाद से उबरने के लिए आचार्य पुंडरिक गोस्वामी को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया था.

बहराइच पुलिस ने लिखा है कि ‘पुलिस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को कठिन मानसिक, शारीरिक परिश्रम के कारण मानसिक अवसाद उत्पन्न होने से जनपद में विभिन्न कारणों से 28 पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस सेवा से त्याग पत्र दिया गया। पुलिस कर्मियों में प्रशिक्षण के परिश्रम से मानसिक अवसाद उत्पन्न न हो और उनका मनोबल उच्च स्तर का बना रहे इसके निमित्त योग, ध्यान और काउंसिलिंग के प्रभावी तरीकों के माध्यम से पुलिस लाइन्स बहराइच में प्रशिक्षुओं में चरित्र निर्माण एवं कर्तव्य निष्ठा की प्रेरणा प्रदान करने और मानसिक अवसाद की समस्या के निवारण हेतु समय-समय पर योग और प्रेरणास्पद उद्बोधन कराया जाता है, जिसके क्रम में आचार्य पुंडरीक गोस्वामी जी को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया था.’

‘पुंडरीक गोस्वामी द्वारा कर्तव्य बोध और विषम परिस्थितियों में चरित्रवान होकर राष्ट्र सेवा के कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के विषय में प्रदत्त नैतिक उद्बोधन, अवसाद निवारण करने वाला और प्रेरणास्पद रहा और प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायी भी सिद्ध हुआ. नैतिक उद्बोधन से पुलिस प्रशिक्षणार्थियों के मनोबल में गुणात्मक वृद्धि दृष्टिगत है.’

वहीं दूसरी तरफ यूपी डीजीपी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बहराइच एसपी से जवाब मांगा है. यूपी पुलिस ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि ‘जनपद बहराइच में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस परेड ग्राउंड के अनधिकृत उपयोग का पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा संज्ञान लिया गया है. पुलिस परेड ग्राउंड का उपयोग केवल पुलिस प्रशिक्षण, अनुशासन और आधिकारिक समारोहों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाना अनिवार्य है. निर्धारित मानकों के उल्लंघन के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है.’

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *