Breaking News

Chhattisgarh: आज बस्तर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेगें जायजा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ गए है. पिछले दिनों हुई मुसलाधार बारिश से बस्तर में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं इसी का जायजा लेने CM विष्णुदेव साय आज बस्तर जाएंगे. जहां वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और पीड़ितों से मुलाकात करेंगे.

आज बस्तर जाएंगे CM विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 9:30 बजे सीएम हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. यहां से विशेष विमान द्वारा 9:55 बजे रवाना होकर 10:35 बजे डीआरडीओ एयर स्ट्रिप, जगदलपुर पहुंचेंगे. जगदलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 10:35 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और समीक्षा बैठक लेंगे. इसके बाद वे 3:00 बजे जगदलपुर से विशेष विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

मुख्यमंत्री का विमान 3:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से वे कार द्वारा सीधे मुख्यमंत्री निवास जाएंगे. उनका कार्यक्रम 4:00 बजे निवास पहुंचकर समाप्त होगा। मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की समीक्षा और राहत कार्यों की गति बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Check Also

Raipur News: गौ रक्षा के लिए नगर निगम का घेराव! साधु-संतों, गौठान संचालकों और किन्नर अखाड़े ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ रक्षा की मांग को लेकर साधु-संतों, किन्नर अखाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *