मौत की ठोकरः तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर एक की चली गई जान, दूसरा का हाल देख सहम गए लोग

जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

बता दें कि घटना बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर फतेहगंज बाजार के पास उस वक्त घटी, जब 32 वर्षीय राकेश गौतम बाइक से बक्शा थाना क्षेत्र के बेल्छा गांव निवासी 28 वर्षीय धीरज गौड़ को घर छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी और सड़क किनारे पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि राकेश गौतम की घटनास्थल पर मौत हो गई.

वहीं पीछे बैठा धीरज गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना के समय मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Check Also

राम लीला मैदान में कांग्रेस लीला

आज दिल्ली की राम लीला मैदान में कांग्रेस तथाकथित 13 करोड़ वोटर्स के वोट काटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *