Air India Flight: बड़ा हादसा होने से टला, दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली फ्लाइट पक्षी टकराने के कारण रद्द, सभी यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया (Air India)ने तिरुवनंतपुरम(Thiruvananthapuram) से दिल्ली जाने वाली अपनी उड़ान को पक्षी टकरा जाने के कारण रद्द कर दिया है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या AI2455 के तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित लैंडिंग के बाद संदिग्ध पक्षी टकराने की जानकारी मिली. इसके परिणामस्वरूप, इंजीनियरिंग जांच के चलते उड़ान को रद्द करना पड़ा. यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

एयर इंडिया को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली की उड़ान को रद्द करना पड़ा, क्योंकि उड़ान के दौरान पक्षी से टकराने का खतरा था. रविवार को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI 2455 को रद्द किया गया. यह निर्णय तब लिया गया जब दिल्ली से तिरुवनंतपुरम आई फ्लाइट AI 2454 के लैंडिंग के समय एक संदिग्ध पक्षी से टकराने की सूचना मिली.

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि 22 जून 2025 को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या AI2455 को विमान के तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित लैंडिंग के बाद संदिग्ध पक्षी टकराने के कारण इंजीनियरिंग जांच के लिए रद्द कर दिया गया है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए, एयर इंडिया ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर प्रतिदिन 1100 से अधिक उड़ानें संचालित करते हैं, जिनमें 150000 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि सुरक्षित संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए एयर इंडिया ने स्वेच्छा से उड़ान से पहले सुरक्षा जांच को बढ़ा दिया है और सेवाओं में अस्थायी कटौती की है.

बयान में उल्लेख किया गया है कि हवाई यातायात की भीड़, कुछ क्षेत्रों में खराब मौसम और अन्य बाहरी कारणों के चलते कई उड़ानें विलंबित या रद्द हो जाती हैं. हम यात्रियों को समय पर सूचित करने का प्रयास करते हैं ताकि देरी या रद्दीकरण के कारण होने वाली असुविधा को कम किया जा सके. हालांकि, कभी-कभी कुछ अप्रत्याशित चुनौतियों के कारण अंतिम समय में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने 20 जून को कर्मचारियों और जनता को यह विश्वास दिलाया कि एयरलाइन का बेड़ा, विशेषकर बोइंग 787 विमान, व्यापक जांच के बाद सुरक्षित है. AI171 त्रासदी के संदर्भ में एयरलाइन ने सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरती है.

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *